You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

जलदान से जीवनदान Contest

आरंभ करने की तिथि: 02-06-2026
अंतिम तिथि: 02-07-2026

...

विवरण देखें जानकारी छिपाएँ
अंतिम दिनांक-Jul 02,2026 18:15 PM IST (GMT +5.30 Hrs)

प्यासे परिंदों और बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आइए

गर्मी के मौसम में जल की कमी के कारण पक्षियों और बेजुबान पशुओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में आपकी एक छोटी-सी पहल अनेक जीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।

इसी उद्देश्य से MyGov Rajasthan नागरिकों को “जलदान से जीवनदान Contest” के अंतर्गत #SelfieWithParinda एवं #SelfieWithJalPatra अभियान में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।

अपने घर, कार्यालय, मोहल्ले या सार्वजनिक स्थान पर पक्षियों के लिए परिंडा लगाएं, पेड़ों पर जलपात्र बांधें तथा बेजुबान पशुओं के लिए पानी की टंकी या जल पात्र रखें। यदि घर में कोई अनुपयोगी प्लास्टिक टंकी, पात्र या बर्तन उपलब्ध है, तो उसका सदुपयोग करते हुए उसे पानी से भरकर बाहर रखें, ताकि पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें।

इस नेक कार्य की एक सेल्फी लेकर हमारे साथ साझा करें और समाज में अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

आपकी छोटी-सी पहल,
कई बेजुबान जीवों के लिए बनेगी जीवनदायिनी पहल।

पुरस्कार

• चयनित प्रतिभागियों को MyGov Rajasthan की ओर से प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
• चयनित प्रविष्टियों को MyGov Rajasthan के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं जागरूकता अभियानों में प्रदर्शित किया जा सकता है।

नियम एवं शर्तें

• प्रतिभागी अपनी मौलिक एवं स्वयं द्वारा ली गई सेल्फी ही प्रस्तुत करें।
• सेल्फी में परिंडा, जल पात्र अथवा पशु-पक्षियों के लिए रखी गई पानी की टंकी स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।
• प्रतिभागी एक या अधिक प्रविष्टियां भेज सकते हैं।
• किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या असम्मानजनक सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
• प्रारंभिक प्रविष्टि JPEG एवं PDF प्रारूप में स्वीकार की जाएगी।
• फोटो स्पष्ट एवं उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए।
• प्रतिभागियों को अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं स्थान का विवरण साझा करना अनिवार्य होगा।
• चयन एवं अस्वीकृति का अंतिम अधिकार आयोजकों के पास सुरक्षित रहेगा।
• प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी संशोधन अथवा अपडेट की जानकारी MyGov Rajasthan प्लेटफॉर्म पर साझा की जाएगी।

तो देर किस बात की?
आज ही पक्षियों के लिए परिंडा लगाएं, बेजुबान पशुओं के लिए जल पात्र रखें और अपनी प्रेरणादायक सेल्फी साझा करें।
आइए, मिलकर ऐसा जनआंदोलन बनाएं जो हर प्यासे परिंदे और बेजुबान जीव तक पानी पहुंचाए।
MyGov Rajasthan के साथ जुड़ें और बनें बदलाव की प्रेरणा।

#SelfieWithParinda
#SelfieWithJalPatra

सभी टिप्पणियां देखें
कुल प्रस्तुतियाँ ( 10) स्वीकृत प्रस्तुतियाँ (0) समीक्षा के तहत प्रस्तुतियाँ (10)