You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

एक्सप्लोर राजस्थान, कैप्चर राजस्थान - सेल्फी प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि: 22-05-2026
अंतिम तिथि: 22-06-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “देखो अपना देश” अभियान और ...

विवरण देखें जानकारी छिपाएँ
अंतिम दिनांक-Jun 22,2026 18:15 PM IST (GMT +5.30 Hrs)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “देखो अपना देश” अभियान और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की भावना से प्रेरित होकर, MyGov Rajasthan नागरिकों एवं यात्रियों को “एक्सप्लोर राजस्थान, कैप्चर राजस्थान – सेल्फी प्रतियोगिता” में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।

राजस्थान, अपनी भव्य विरासत, ऐतिहासिक किलों, शाही महलों, रंगीन संस्कृति, रेगिस्तानी सौंदर्य और आध्यात्मिक स्थलों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। जयपुर के आमेर किले से लेकर उदयपुर की झीलों तक, जैसलमेर के स्वर्णिम धोरों से लेकर रणथंभौर के वन्यजीवन तक, राजस्थान का हर कोना अद्भुत अनुभवों से भरा है।

अपनी यादगार यात्रा के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद कीजिए और राजस्थान की विरासत, संस्कृति, लोककला, वन्यजीवन और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया के सामने प्रस्तुत कीजिए।

अभी भाग लें और “पधारो म्हारे देश” की भावना को दुनिया तक पहुँचाने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन, आजीविका और Vocal for Local को मजबूत बनाइए।

पुरस्कार
• शीर्ष 10 विजेताओं को MyGov Rajasthan की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
• चयनित सेल्फी को आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं प्रचार अभियानों में प्रदर्शित किया जा सकता है।

नियम एवं शर्तें

• प्रतिभागी अपनी मौलिक एवं स्वयं द्वारा ली गई सेल्फी ही प्रस्तुत करें।
• सेल्फी में राजस्थान के किसी पर्यटन स्थल, विरासत स्थल, प्राकृतिक स्थल, सांस्कृतिक आयोजन या स्थानीय विशेषता को दर्शाना आवश्यक है।
• किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या असम्मानजनक सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
• प्रारंभिक प्रविष्टि केवल JPEG एवं PDF प्रारूप में स्वीकार की जाएगी।
• फ़ाइल उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए तथा स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए।
• प्रतिभागियों को अपने नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं भ्रमण स्थल का विवरण साझा करना अनिवार्य होगा।
• चयन एवं अस्वीकृति का अंतिम अधिकार आयोजकों के पास सुरक्षित रहेगा।
• प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी संशोधन अथवा अपडेट की जानकारी MyGov Rajasthan प्लेटफॉर्म पर साझा की जाएगी।

तो देर किस बात की?

आइए, राजस्थान के अद्भुत पर्यटन स्थलों की यात्रा करें, यादगार पलों को कैमरे में कैद करें और अपनी शानदार सेल्फी के माध्यम से राजस्थान की खूबसूरती को दुनिया तक पहुँचाएं।

क्योंकि राजस्थान सिर्फ एक राज्य नहीं, एक अनुभव है।

सभी टिप्पणियां देखें
कुल प्रस्तुतियाँ ( 0) स्वीकृत प्रस्तुतियाँ (0) समीक्षा के तहत प्रस्तुतियाँ (0)