You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

मेरा जिला, मेरी पहचान - ODOP Reel Challenge

आरंभ करने की तिथि: 05-06-2026
अंतिम तिथि: 05-07-2026

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पहल का उद्देश्य जिला-विशिष्ट ...

विवरण देखें जानकारी छिपाएँ
अंतिम दिनांक-Jul 05,2026 12:15 PM IST (GMT +5.30 Hrs)

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पहल का उद्देश्य जिला-विशिष्ट उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्यमिता को सशक्त करना, ब्रांडिंग को मजबूत करना और कारीगरों एवं MSMEs को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प, कुशल कारीगरों और विशिष्ट जिला-आधारित उत्पादों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

ODOP पहल के अंतर्गत हर जिला अपनी कला, परंपरा और उद्यमिता की एक अनूठी पहचान प्रस्तुत करता है।

आइए, “मेरा जिला, मेरी पहचान – ODOP Reel Challenge” में भाग लेकर अपने जिले की खासियत को देशभर तक पहुँचाएं!

उद्देश्य

One District One Product (ODOP) पहल के साथ अब समय है —
अपने जिले की कहानी बताने का
अपने हुनर को पहचान दिलाने का
और अपनी स्थानीय विरासत को देशभर में पहुँचाने का

जुड़िए “मेरा जिला, मेरी पहचान – ODOP Reel Challenge” से और दिखाइए… आपका जिला क्यों है सबसे खास।

सहभागिता दिशानिर्देश

प्रतिभागी (छात्र, युवा उद्यमी, कंटेंट क्रिएटर एवं नागरिक) अपने जिले के ODOP उत्पाद पर 30–60 सेकंड की Reel तैयार करें।

Reel में निम्न बिंदुओं को शामिल करना आवश्यक है:

उत्पाद की विशेषता एवं विरासत
निर्माण प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण
कारीगरों/उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानी
राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान मिलने के कारण

नियम एवं शर्तें
पात्रता: सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं।
विषय: Reel में राजस्थान के किसी जिले का ODOP उत्पाद प्रदर्शित होना चाहिए।
अवधि: 60 सेकंड (अधिकतम 90 सेकंड)।
फॉर्मेट: MP4, पोर्ट्रेट मोड (9:16), उच्च गुणवत्ता।
कंटेंट: मौलिक होना चाहिए एवं पहले प्रकाशित न हो।
सबमिशन: MyGov Rajasthan पोर्टल पर Reel का सार्वजनिक लिंक साझा करें।
भाषा: हिंदी, अंग्रेज़ी या कोई भी क्षेत्रीय भाषा (कैप्शन अनुशंसित)।
मार्गदर्शिका: कंटेंट किसी भी धर्म, जाति, लिंग या समुदाय की भावनाओं को आहत न करे।
कॉपीराइट: कंटेंट पूरी तरह मौलिक हो एवं किसी तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन न करे।
प्रतिभागी अपनी Reel के साथ नाम, पूरा पता (गाँव/शहर), जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नंबर अवश्य साझा करें।

पुरस्कार
शीर्ष 10 प्रविष्टियों को Mygov Rajasthan की ओर डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

अपने जिले की ODOP पहचान को रचनात्मक अंदाज़ में प्रस्तुत करें और अपनी Reel का लिंक/सोशल मीडिया पोस्ट (Instagram, Facebook, YouTube) नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

सभी टिप्पणियां देखें
कुल प्रस्तुतियाँ ( 4) स्वीकृत प्रस्तुतियाँ (0) समीक्षा के तहत प्रस्तुतियाँ (4)